
@नवल खबर ब्यूरो (09.02.2025)
काशीपुर। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर काशीपुर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पीसीयू चैयरमेन राम मेहरोत्रा के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राम मेहरोत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि जनता अब भली-भांति समझ चुकी है कि देश नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही सुरक्षित और समृद्ध रह सकता है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली का होगा समूचा विकास।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों के फल स्वरुप दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है जिसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इस केजरीवाल सरकार की कथनी और करनी में अंतर को जनता ने पहचान लिया था। आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का सच सामने आने के बाद दिल्ली की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को जनता ने एकमत से स्वीकार किया है, जिसका परिणाम दिल्ली चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत के रूप में सामने आया।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। इस मौके पर काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक वाली, पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ,ईश्वर चंद्र गुप्ता , आशीष अरोड़ा बॉबी,पूर्व महापौर उषा चौधरी ,मुक्त सिंह ,शशांक सिंह ,राहुल प्रैगिया, राजकुमार यादव, कैलाश प्रजापति,प्रभात साहनी, चेतन अरोरा,मुकेश पाहवा, रवि पाल, प्रियंका प्रियंका अग्रवाल, रजत सिद्धू,शिवांश गोले, रवि अरोड़ा, धीरज वर्मा, इंतजार हुसैन,कविता यादव,मुकेश चावला, अतुल पांडे, अमनवाली, जतिन नरूला, अनीता कंबोज, रवि प्रजापति, राजकुमारसेठी, सर्वेश बाली, आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।