काशीपुर :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सौ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

काशीपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचकर  निगम परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  सौ करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री धामी के स्वागत की तैयारी निगम परिसर में जोर-शोर से चल रही है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे काशीपुर नगर निगम प्रांगण में पहुंचेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी काशीपुर के  करीब 100 करोड़ रूपयों के विकासीय कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी-जान से जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!